नाबालिग बच्चों की परवरिश को मदद दिलाने की गुहार,दुर्घटना में हो चुकी है युवक की पत्नी की मौत

नाबालिग बच्चों की परवरिश को मदद दिलाने की गुहार,दुर्घटना में हो चुकी है युवक की पत्नी की मौत

शामली। शहर के मौहल्ला गौशाला निवासी एक युवक ने दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद नाबालिग बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की डीएम से गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला गौशाला रोड निवासी अनिल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी प्रभा 22 अप्रैल की शाम औद्योगिक क्षेत्र कंडेला से बस स्टैंड पर रही थी, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इस दौरान आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो गया था जिसका कोई पता नहीं चल पाया। लोगों ने उसकी पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रैफर कर दिया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद उसने पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया था। पीडित का कहना है कि उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं, वह मेहनत मजदूरी करता है, आय का अन्य कोई साधन नहीं है जिसके कारण वह बच्चों की ठीक प्रकार से परवरिश नहीं कर पा रहा है। अनिल ने डीएम से बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *