हापुड़ में जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में अध्यापक दिवस के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

हापुड़l जनपद हापुड़ मे विद्यार्थियों द्वारा किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आयुष सिंघल एवं प्रधानाचार्य निधि मलिक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर नृत्य झलकियों का प्रदर्शन किया जिसने सभी का मन मोह लिया l कार्यक्रम में विभिन्न क्रियात्मक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l कार्यक्रम की थीम पंजाबी वेशभूषा रखी गई थी जिसके लिए मीनू सिरोही को बेस्ट थीम ऑफ द डे से नवाजा गया l जिसमें निधि मलिक प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा क्रियात्मक खेलों में प्रथम आए जिसके लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया l कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों को उनके कठिन परिश्रम के लिए विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया l प्रधानाचार्य निधि मलिक ने अध्यापकों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें स्मार्ट वर्क के प्रति जागरूक होने तथा प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रुप से ध्यान देने की बात कही l कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी ने डांस किया तथा धूमधाम से कार्यक्रम का समापन किया गया l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *