उ0प्र0 के ख्यातिलब्ध महानुभाव उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु करें आवेदन

उ0प्र0 के ख्यातिलब्ध महानुभाव उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु करें आवेदन

मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान का उद्देश्य उ0प्र0 के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावो, जिन्होने विभिन्न विधाओ एवं कार्य क्षेत्रों यथा कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि मंे अपने व्यक्तिगत प्रयासो से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुये राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को उ0प्र0 सरकार द्वारा उ0प्र0 गौरव सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। उन्होने बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान इन क्षेत्रो में प्रदान किये जायेंगे। शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलाये/नाट्य विधाये/फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गौसेवा, पशुपाल, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, खेल इत्यादि के क्षेत्रो में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझें।

उन्होने बताया कि सम्मान हेतु अर्हताएं इस प्रकार है-उ0प्र0 का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव जिन्होने अपनी प्रतिभा दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होने देश एवं विदेश में उ0प्र0 का नाम रोशन किया हो, राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्तया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा।

आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर जिलाधिकारी से अग्रेसित कराकर दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को सांय 05.00 बजे तक संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, जवाहर भवन, नवम तल, लखनऊ में निदेशक संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 के कार्यालय में आॅनलाईन व आफलाईन दोनो माध्यमो से दिये जा सकते है। आॅनलाईन आवेदन के लिए http://upculture.up.nic.in/hi/gauravsamman पर विजिट करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *