हापुड़ जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में अंडर 23 पुरुष और अंडर 16 बालिका वर्ग से बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन

हापुड़। जनपद मे जिला क्रिकेट एसोसिएशन और बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हापुड़ बाईपास स्थित जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में अंडर 23 पुरुष और अंडर 16 बालिका वर्ग की क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। जिस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। मुख्य चयनकर्ता एसपी शर्मा और बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरीश गुप्ता और हापुड़ से 3 सदस्य समिति नवीन सचदेवा, आशुतोष शर्मा और मनोज सूरी द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया।
हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आयुष सिंघल ने बताया कि ट्रायल में अंडर 16 बालिका वर्ग में 8 खिलाड़ी और अंडर 23 पुरुष वर्ग में 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
नवीन सचदेवा ने बताया कि अंडर 23 में 42 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, इसमें तीन टीमें बनाई गई हैं जिसमें 14-14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। अगले सप्ताह तीनों टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे इसके बाद अंतिम खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी। एसोसिएशन के संरक्षक डॉक्टर सुदर्शन त्यागी ने बताया कि अंडर 16 बालिका वर्ग की सभी खिलाड़ियों का चयन करके सूची बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी जा रही है। बालिका वर्ग के मैच की घोषणा बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ही की जाएगी। अंडर 23 में जो भी खिलाड़ी चयन हुए हैं उन्हें भी फोन के जरिए सूचना दे दी जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शाकुल शर्मा, डी एन गौड़, रशीद अली, डब्बू त्यागी, पुलकित सिंगल,आशीष चौधरी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *