हापुड़। जनपद हापुड़ मे रालोद की पार्टी ने शनिवार को गांव भटेल, घुंघराला , सांवई,पडाव, लुखराड़ा,ओर काकोड़ी,में सदस्यता अभियान चलाया।इस दौरान 150 लोगो को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी हेमंत मिश्रा ने कहा नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया जाएगा । विद्युत कर्मी किसानों का शोषण कर रहे हैं अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है जिसका रालोद विरोध करता है।शिवकुमार ,अनिल गुप्ता ,गुलवीर सिरोही ,पेपेंदर , रणसिंह,अनुज अग्रवाल,अरविंद ,आदि लोग मौजूद रहे।

