हाथरस में जनसुनवाई के दौरान SDM से अभद्रता का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी समेत अज्ञात पर केस दर्ज

हाथरस में जनसुनवाई के दौरान SDM से अभद्रता का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी समेत अज्ञात पर केस दर्ज

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद तहसील सभागार में बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एसडीएम रितु सिरोही के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। एसडीएम की तहरीर पर कोतवाली सादाबाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी और उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया गया कि घटना 23 सितंबर की दोपहर करीब 12:10 बजे की है। एसडीएम रितु सिरोही तहसील सभागार में जनसुनवाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी वहां पहुंचे और अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए एसडीएम पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया।

एसडीएम की शिकायत के अनुसार, सरकारी कार्य के निर्वहन के दौरान इस तरह का व्यवहार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने ईशान चौधरी तथा उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी की जाएगी। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *