मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय की छात्राओं, प्रधानाचार्या तथा अध्यापिकाओं के द्वारा कालेज की सेकड़ो छात्राओ के साथ कालेज से विभिन्न मार्गों को होते हुए नगर के मुख्य चोक झासी रानी तक प्रभात फेरी निकाली गयी। रानी झांसी पार्क में देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले वीर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, झांसी की रानी आदि की पोशाक में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए आजाद देश के नारे लगाकर क्षेत्र को देश प्रेम के प्रति संदेश दिया । इस अवसर पर देश के लिए कुर्बान होने वाले वीर शहीदों की फांसी के दृश्य की झांकी विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित क्रांतिकारियों के जीवन से संबंधित नाट्य प्रस्तुति दी गई। आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े हर्षोउल्लास से मनाते हुए एस डी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी गोयल ने देश के प्रति अपनी निष्ठा से हर हर घर तिरंगा लगे का आवाहन किया।
