हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर खूनी सड़क हादसों का कहर! चाचा-भतीजे समेत चार की मौत, कई घायल; परिवारों में मचा कोहराम

हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर खूनी सड़क हादसों का कहर! चाचा-भतीजे समेत चार की मौत, कई घायल; परिवारों में मचा कोहराम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में चौबीस घंटे के भीतर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वही कई लोग घायल हुए। पुलिस ने रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मवइया-नरायच गांव मध्य कबरई महोबा से कानपुर जा रहे डंपर ने गांव पढ़ोरी मौदहा निवासी बाइक सवार रामकृपाल (50) को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर

अनुज कुमार यादव पुत्र गुलाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह से सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव के निवासी विनय कुमार अपनी पत्नी आरती 26 वर्ष और बच्चों के साथ बाइक से सदर अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहा था।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मुंडेरा मार्ग में मिहुना गांव के समीप ब्रह्यदेव स्थान के पास सिसोलर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार में बाइक में टक्कर मार दी। इससे विमल बाइक से उछलकर सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पति ने उसे इलाज के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया यहां डॉक्टरो ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को लेकर वापस गांव लौट गया मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति ने फोन बंद कर रखा है इससे पहले राठ कोतवाली क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर मे चाचा भतीजे की मौत हो गई

वहीं कार सवार पांच लोग घायल हो गए । घायलों में तीन लोगों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव स्थित श्रीरामपुर डेरा निवासी सर्वेश पुत्र मथुरा अपने भतीजे अरविंद पुत्र करन सिंह के साथ महोबा जनपद के कुनहटा गांव अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। मृतक सर्वेश के भाई मुन्ना के मुताबिक, धनोरी गांव के पास राठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सर्वेश और अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार सवार पांच लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सर्वेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे, जबकि अरविंद छह भाइयों में से एक थे। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि रविवार को शवों के पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *