हमीरपुर में भीषण टक्कर से मची चीख-पुकार! रोडवेज बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, चालक-कंडक्टर समेत 10 घायल

हमीरपुर में भीषण टक्कर से मची चीख-पुकार! रोडवेज बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, चालक-कंडक्टर समेत 10 घायल

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राँली की टक्कर में बस चालक, महिला परिचालक समेत दस लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से नजदीक के सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर कई घायलों को रेफर कर दिया गया है। रोडवेज निगम और पुलिस के अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि राठ डिपो की बस सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। जैसे ही ये बस बिंवार थाना क्षेत्र के हीरानंद डिग्री कालेज के पास पहुंची तो ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्राँली से टक्कर हो गई। टक्कर में बस और ट्राँली के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस चालक रूरीपारा ललपुरा हमीरपुर निवासी लक्ष्मीनारायण व परिचालक रीता, मधु राजपूत, आकांक्षा, मुस्करा निवासी सब्जी बिक्रेता ताहिर समेत कई छात्र व छात्राएं घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में बस में सवार घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाँक्टरों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताते है कि तमाम छात्र और छात्राएं पीईटी की परीक्षा देने हमीरपुर आ रहे थे तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राँली चालक मौके से फरार हो गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *