हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को पानी से भरे तालाब में एक ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोहांड कस्बे के कैलाश पटेल नगर स्थित एक तालाब में विपिन कुमार पुत्र फूल सिंह ई-रिक्शा चलाता था। उसका शव आज तालाब में उतराता मिला है। गोहांड चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्हाेंने बताया कि विपिन कुमार पिछले दो दिनों से लापता था। इसकी गुमशुदगी परिजन ने दर्ज करायी थी। पुलिस ने तालाब के पास से ई-रिक्शा भी कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।


