स्वर्ण मंदिर की सरायों पर जी.एस.टी. लगाने का कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ जारी

खन्ना।  केन्द्र सरकार ने स्वर्ण मंदिर अमृतसर की सरायों पर जी.एस.टी. लगा दिया और दुर्गियाना मंदिर की सरायों को छूट दे दी है जैसी सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को अफवाह बताया है।

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में जी.एस.टी. कौंसिल के निदेशक द्वारा संपर्क करने पर बताया गया कि न तो ऐसा कोई प्रस्ताव जी.एस.टी. कौंसिल में पास किया गया है और न ही इस बाबत केन्द्र सरकार द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

निदेशक ने स्पष्ट किया कि 18 जुलाई से होटलों व रैस्टोरैंटों द्वारा चार्ज किए जाने वाले 1000 रुपए से कम रूम रैंट पर जी.एस.टी. छूट खत्म कर 12 प्रतिशत जी.एस.टी. लगाया गया है। धार्मिक संस्थाओं को जो दान दिया जाता है उस पर कोई टैक्स नहीं है। आज जैसे ही इस बाबत सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि केन्द्र सरकार ने 2 धार्मिक संस्थाओं में अलग-अलग टैक्स का मापदंड कर दिया तो बिना इसकी सच्चाई जाने लोग केन्द्र सरकार को कोसने लगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *