तिरंगा बाइक रैली के लिए संसद पहुंचने लगे सांसद, बुलेट से आए वीके सिंह

तिरंगा बाइक रैली के लिए संसद पहुंचने लगे सांसद, बुलेट से आए वीके सिंह

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा के सभी सांसद आज  ‘तिरंगा बाइक रैली’ में शामिल होंगे। सुबह ही सांसद तिरंगा बाइक रैली के लिए संसद पहुंचने शुरू हो गए थे। केंद्रीय मंत्री अपनी बुलेट लेकर संसद पहुंचे। बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने सांसदों के लिए ‘‘तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है, ना कि भाजपा की ओर से। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया और उन्हें सुबह साढ़े 8 बजे लाल किला पहुंचने को कहा।

‘‘हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। जोशी ने कहा कि पार्टी के नेता 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर पर प्रभात फेरी निकालेंगे और इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों में से एक ‘‘रघुपति राघव राजा राम” और राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम” का गायन करेंगे।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी डीपी बदलते हुए उसके स्थान पर तिरंगा लगाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *