सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक नितिन मलिक ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िले की दोनों नगर पालिकाओं और आठों नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रत्येक पालिका क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमुख भाजपा नेताओं ने पहुँचकर झाड़ू लगाते हुए श्रम दान किया। कार्यकर्ताओं संग आज हज़ारों लोगों ने ज़िले के अंतर्गत सभी नगरों के वार्डों में सफ़ाई एवं स्वच्छता की।
मुज़फ़्फ़रनगर पालिका परिषद क्षेत्र में भाजपा ज़िला अध्यक्ष विजय शुक्ला, ज़िला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, ज़िला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, खतौली में पूर्व ज़िला अध्यक्ष यशपाल पंवार, शाहपुर में पूर्व ज़िला अध्यक्ष देववृत त्यागी, खतौली में पूर्व ज़िला अध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, भोकरहेडी में ज़िला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, सिसौली में ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन, मीरापुर में ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, बुढ़ाना में ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार, पुरकाजी में संजय अग्रवाल और चरथावल में ज़िला महामंत्री विजय सैनी ने जाकर स्वच्छता अभियान की ज़िम्मेदारी सँभाली। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायतों के चेयरमैन उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *