फारूक अब्दुल्ला का महबूबा मुफ्ती को जवाब, मैं भी भजन गाता हूं, इससे हिंदू थोड़ी हो गया

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में राष्ट्रीय और सांप्रदायिक एकता का गीत कहे जाने वाले ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाने को लेकर छिड़े विवाद पर फारूक अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी है। मोदी सरकार के आलोचकों में शामिल रहे फारूक अब्दुल्ला ने इस मामले में महबूबा मुफ्ती से अलग राय रखी है। अब्दुल्ला ने कहा कि भजन गाने मेंआखिर गलत क्या है।

 

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं खुद भी भजन गाता हूं और इससे मैं हिंदू नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां कोई हिंदू अजमेर दरगाह जाने से मुसलमान नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि हम लोग दो राष्ट्र सिद्धांत में यकीन नहीं रखते। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी भजन गाता हूं। अगर मैं भजन गाता हूं तो फिर इसमें गलत क्या है। अगर हिंदू अजमेर की दरगाह पर जाता है तो क्या वह मुसलमान बन जाएगा?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *