बागपत। आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद बागपत की कार्यकारिणी की मासिक बैठक सत्यपाल त्यागी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में केपी पवांर उपाध्यक्ष /प्रभारी विकास खण्ड खेकडा के आवास गंगा बिहार नेहरू रोड बडौत नगर पर सम्पन हुई। संचालन सुरेन्द्र पाल जिला मन्त्री ने किया। बैठक में सुरेन्द्र पाल ने बताया कि कुछ साथियों का जीपीएफ एवं मेडिकल बिलो का भुगतान अवशेष है। उपरोक्त भुगतान अविलंब होने की संभावना है। चिकित्सा हेतु कैशलेस लैस कार्ड बनने की कार्यवाही जल्दी ही प्रारम्भ होने वाली है। केपी पवांर की पौत्री कु0 श्रेया चौधरी को जे पी पब्लिक स्कूल बडौत मे कक्षा 11 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। अगले माह प्रदेश के वार्षिक सम्मेलन लखनऊ में संगठन के प्रतिनिधि शामिल होने की स्वीकृति जिला कार्यकारिणी ने प्रदान की गई। कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि वर्ष 2021-22 की स्मारिका का प्रकाशन होगा जिसकी सभी व्यवस्थाएं डा यशवीर सिंह तोमर अध्यक्ष स्मारिका समिति की देखरेख में होगा। बैठक को सत्यपाल त्यागी, डा जगमोहन शर्मा, चरन सिंह मलिक, ओमपाल मलिक, जयपाल सिंह, डा यशवीर सिंह तोमर, यशवीर सिंह तोमर ने सम्बोधित किया। बैठक में महेंद्र सिंह डबास, श्रीमती सुशीला यादव, डा ओमप्रकाश, राजवीर सिंह, एस के जैन, डा अनंग पाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। केपी पवांर ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
विश्व बंधु शास्त्री


