डॉक्टर सतपाल सिंह जी सांसद के माध्यम से रेलवे अधिकारियों मिलेंगे व्यापारी

डॉक्टर सतपाल सिंह जी सांसद के माध्यम से रेलवे अधिकारियों मिलेंगे व्यापारी

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे रोड पर रेलवे की भूमि पर किराएदार दुकानदारों की एक मीटिंग अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी व्यापारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लगभग 200 व्यापारियों पर रेलवे द्वारा नोटिस भेजे जाने पर चर्चा की गई। सभी दुकानदारों से अभिमन्यु गुप्ता एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने अनुरोध किया कि सभी अलॉटमेंट से अलावा कितनी भूमि पर कब्जा है उसे एक-दो दिन में खाली कर दे। इसके बाद बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के माध्यम से अधिकारियों एवं रेल मंत्री से मिलने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया जा सके और उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा कर राहत दिलाने का कार्य किया जा सके। बैठक में लगभग 200 व्यापारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में अपना अतिक्रमण हटाने की सहमति प्रदान की। बैठक में अरविंद शर्मा ने अधिकारियों से हुई फोन पर वार्ता से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंघल, मनोज जैन, दिनेश शर्मा, पंडित जी, कृष्ण कश्यप , रामफल आर्य, सतीश जिंदल, संदीप गोयल, राजीव सभासद, प्रदीप जैन बैटरी वाले, पवन शर्मा पूर्व सभासद, हेमकांत आर्य गफूर अहमद सलाउद्दीन ट्रेलर हरिओम हलवाई देवेंद्र मित्तल मंगल सेन गर्ग मुकेश गोयल पूर्व सभासद नरेश जिंदल अनिल कश्यप अहमद हमीद राज सिंह पांचाल नरेंद्र आर्य रविंद्र जैन वेद प्रकाश मित्तल मनोज मित्तल आदि सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *