सुप्रीम कोर्ट के बंदूक कानून पर आए फैसले पर बाइडेन ने जताया खेद

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयॉर्क के एक प्रतिबंधात्मक बंदूक कानून को रद्द करने का अपना जो फैसला सुनाया है उस पर उन्हें गहरा खेद है।
अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अमेरिकियों को सार्वजनिक रूप से बंदूक ले जाने का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को सीमित करना असंवैधानिक है। लोग अपनी आत्मरक्षा करने के लिए बंदूक अपने पास रख सकते हैं।
राष्ट्रपति बाइडेन ने इस पर कहा, ”मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बेहद निराश हूं। यह आम लोगों और संविधान के हित में नहीं है। इससे आगे चलकर सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।”
उन्होंने इस दौरान सभी अमेरिकी राज्यों से अपने यहां बंदूक नियंत्रण कानून को कुछ हद तक बनाए रखने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *