रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर शाह ने किया नमन

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया।
शाह ने अपने ट्वीट में कहा , “ रानी दुर्गावती साहस , त्याग, वीरता और नारीशक्ति की प्रतिमूर्ति अद्वितीय प्रतिमूर्ति थी जो आत्मगौरव एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए साक्षात रणचंडी बन विदेशी आक्रांताओं से लड़ी और कई बार उन्हें नतमस्तक कर भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित किया। ऐसी देशभक्त वीरांगना के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।”
कालिंजर के राजा कीर्तिवर्मन/कीर्तिसिंह चंदेल की एकमात्र संतान दुर्गावती ने अपने विवाह के चार वर्ष बाद अपने पति गौड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बैठाकर उसके संरक्षक के रूप में स्वयं शासन करना प्रारंभ किया। उनके राज्य का नाम गोंडवाना था , जिसका केन्द्र जबलपुर था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *