सीओसी मुकाबले में अभय प्रथम साहिल ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया

बिनौली। ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वेली स्कूल में हुई प्रथम जीएनएससी भारत शूटिंग कॉम्पटीशन के सीओसी मुकाबले में बिनौली के अभय धामा ने प्रथम व अंगदपुर जौहड़ी गांव के साहिल ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया है।

मास्टर अमित धामा ने बताया कि 4 से 7 अगस्त तक चले इस कॉम्पटीशन में अभय धामा ने दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथमेन स्पर्धा में एक स्वर्ण व चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब जीता है। वही एक लव्य स्पोर्ट्स क्लब अंगदपुर जौहड़ी के कोच बिट्टू खान ने बताया कि कॉम्पटीशन में क्लब के शूटर साहिल ने

दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन स्पर्धा में रजत पदक जीता और चैम्पियन ऑफ चैम्पियन मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष हसन मलिक ने विजेता शूटर को पुरस्कृत किया। सचेत राठी, लविश राठी, शौकीन खान, आस्था सौलंकी, डोली धिरान आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *