सीएम ने किया ई-पेंशन पोर्टल का शुभारम्भ

सीएम ने किया ई-पेंशन पोर्टल का शुभारम्भ

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-पेंशन पोर्टल का शुभारम्भ लोकभवन लखनऊ से वर्चुअल करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि इस योजना में अब सेवानिवृत्ति पर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस योजना में सेवानिवृत्ति से आठ माह पूर्व सम्बन्धित कार्मिक के मोबाइल पर ऑनलाईन आवेदन करने हेतू एसएमएस आयेगा। इसके उपरान्त अग्रसारण एवं स्वीकृति आदि के कार्य ऑनलाईन होंगे तथा सेवानिवृत्ति से पूर्व स्वीकृत अनिवार्य होगी। सेवानिवृत्ति तिथि के तीन कार्यदिवसों में सम्बन्धित कोषागार द्वारा ऑनलाईन भुगतान करने की बाध्यता होगी। इसके लिए सम्बन्धित सेवानिवृत्त कार्मिक को सत्यापन हेतू कोषागार में भी नहीं आना पड़ेगा। इस आयोजन में मण्डल एवं जनपद स्तर पर मण्डलायुक्त लोकेश एम. एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिभाग करते हुए समस्त कार्यालय अध्यक्षों, आहरण वितरण अधिकारियों सहित पंेशन स्वीकृता अधिकारी, संयुक्त निदेशक/अपर निदेशक सहित कोषागारों से इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश निर्गत किये। संयुक्त निदेशक पेंशन एवं मुख्य कोषाधिकारी सत्येन्द्र सागर ने बताया कि तीस अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पंेशन स्वीकृति प्राधिकार तीस अप्रैल तक निर्गत किये जा चुके हैं तथा इस योजना के अन्तर्गत भुगतान मई माह के तीन प्रथम कार्यदिवसों में करने हेतू सभी औपचारिकताऐं पूर्ण कर ली गयी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन सुनने हेतू काफी संख्या में पेंशनर तथा तीस अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए बंधु भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *