साड़ी व्यवसायी के यहां हुई चोरी का मास्टरमाइंड गिरफतार,पच्चीस हजार का ईनाम था घोषित

साड़ी व्यवसायी के यहां हुई चोरी का मास्टरमाइंड गिरफतार,पच्चीस हजार का ईनाम था घोषित

सहारनपुर। मिशन कम्पाउण्ड निवासी एवम आकर्षक साड़ी केन्द्र के स्वामी दुर्गेश ग्रोवर के यहां उनके घरेलू नेपाली नोकर द्वारा अपने कुछ नेपाली साथियों के साथ मिलकर की गई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस पहले ही अम्बाला रोड़ पर हुई मुठभेड़ के बाद दो नेपाली युवकों की गिरफतारी के बाद कर चुकी है,लेकिन इस चोरी के मास्टर माइंड केलाश नेपाली जिसकी पुलिस को तलाश थी,को भी कल रात थाना सदर पुलिस एवं क्राईम ब्रांच संयुक्त टीम ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। फरार केलाश नेपाली पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित था। बता दें कि थाना सदर बाजार पुलिस व अभिसूचना विंग टीम द्वारा काशीराम तिराहे पर संयुक्त चैकिंग के दौरान हसनपुर की तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति तेज गति से आते हुए दिखायी दिये जिनको पुलिस पार्टी द्वारा इशारा करके रूकने को कहा तो वह तेजी से बिना रूके रामपुर मनिहारन की ओर भागते हुए खेडा भट्टा की तरफ जाने वाले कच्चे पक्के रास्ते पर मुड कर भागने लगे तथा आगे मोड पर अचानक मोटर साईकिल गिरा कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशांे को चेतावनी देकर आत्मसर्मपण को ललकारा लेकिन बदमाश पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायर करते रहे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर गिर गया तथा एक बदमाश अधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने मे सफल रहा। पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम कैलाश विक पुत्र गौरे विक निवासी आदर्श ग्राम पालिका 02 जिला डोटी नेपाल बताया तथा मौके से फरार हुए अभियुक्त का नाम सोनू (नेपाली) बताया। गिरफतार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा देशी 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटरसाईकिल प्लेटिना (चोरी की बिना रजि0 नम्बर) 51600 रुपये नगद व एक सफेद धातु का गले का हार, एक झुमकी सफेद धातु, एक चेन पीली धातु, एक एटीएम कार्ड, पासबुक व बैग बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में गिरफतार अभियुक्त कैलाश ने बताया कि वह सहारनपुर में ग्रोवर जी के मकान में पहले नौकरी करता था उसके बाद उसने उनके मकान में अपने स्थान पर अपने साथी अमर नेपाली को षडयन्त्र के तहत नौकरी पर रखवाया था और उसने अमर व अपने अन्य साथियों के साथ योजना के तहत उनके मकान मंे चोरी करायी थी उसी चोरी के हिस्से मंे से एक लाख रूपये नगद व मौके पर बरामद जेवर व सामान अपने हिस्से में आना बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, मुबारिक हसन, प्रभारी अभिसूचना विंग, अजय गौड, अभिसूचना विंग, व0उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह, उ0नि0 खूब सिंह थाना सदर बाजार, कांस्टेबिल शेखर, शिशुपाल, कपिल, है0का0 अमित, का0 विनीत थाना सदर बाजार सहारनपुर व है0का0 नेत्रपाल राणा, है0का0 राजवीर, का0 मोहित शर्मा अभिसूचना विंग सहारनपुर शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *