सारनाथ और नर्मदा एक्सप्रेस का दो स्टेशनों पर स्टापेज

सारनाथ और नर्मदा एक्सप्रेस का दो स्टेशनों पर स्टापेज

शहडोल। रेल प्रशासन ने इंदौर से चलकर बिलासपुर तक जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को दो रेलवे स्टेशन पर आगामी छह तक तक के लिए ठहराव के आदेश दिये है।
रेल सूत्रों के अनुसार रेल्वे ने 10 सितम्बर से इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस दोनों तरफ उमरिया जिले के चँदिया स्टेशन पर रुकेगी, वहीं सारनाथ एक्सप्रेस यह अनूपपुर जिले के जैतहरी स्टेशन पर दोनों तरफ से रुकेगी। रेलवे ने छह माह तक ऐसी स्थिति रखने का निर्णय लिया है, यदि रेल टिकट की बिक्री ठीक रही तो इन स्टेशनों पर दोनों ट्रेन के ठहराव को स्थाई कर दिया जायेगा।
इस समय चँदिया में रेल ठहराव के लिए 5 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने रेल्वे को जानकारी प्रेषित कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *