बिहार : अब 31 अक्टूबर तक रहेगी कोसी नदी की बाढ़ अवधि

बिहार : अब 31 अक्टूबर तक रहेगी कोसी नदी की बाढ़ अवधि

सहरसा । जलवायु में हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए इस बार बिहार में कोसी नदी की बाढ़ अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
मुख्य अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) मनोज रमण ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस वर्ष कोसी में बाढ़ की अवधि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। हालांकि पहले 15 अक्टूबर को बाढ़ अवधि समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि अब 31 अक्टूबर तक पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी तटबंध पर दिन-रात अभियंताओं द्वारा निगरानी जारी रहेगी। इस अवधि में बाढ़ से जुड़े अभियंता और कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश रद्द रहेंगे।
श्री रमण ने बताया कि हालांकि कोसी नदी का जलस्तर पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अभी तक कम रहा है। इस वर्ष अगस्त में कोसी नदी का जल स्तर 235388 क्यूसेक दर्ज किया गया। इस वर्ष बाढ़ अवधि में अगस्त में कोसी तटबंध के 116 प्वाइंट 117 किलोमीटर बिंदु के निकट मुख्य कोसी नदी काफी नजदीक आ गई है।
इस बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि 30 वर्षों के बाद इस बिंदु के निकट कोसी नदी आ गई है। उक्त बिंदु से कोसी नदी की दूरी मात्र एक एक से डेढ़ किलोमीटर बच गई है। उन्होंने बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध पूर्ण रूप से सुरक्षित है। कहीं भी किसी तरह का खतरा नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *