साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुलने के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बडौत। नगर मे व्यापारिक प्रतिष्ठानो एवं दुकानो पर सैलसमैन के रूप मे वेतन भोगी श्रमिको ने बुधवार को शिक्षक नेता जितेन्द्र तोमर के नेतृत्व मे तहसील कार्यालय बडौत पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम की अनुपस्थित मे तहसीलदार को ज्ञापन देकर आपने साप्ताहिक अवकाश की मांग की तथा बुधवार को साप्ताहिक मार्किट बंदी के आदेश की धज्जियां उडाकर मार्किट खोलने वाले व्यापारियो के खिलाफ़ कडी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि अगले बुधवार को उन्हे साप्ताहिक अवकाश नही मिलता और बाजार खुलता है तो वे नेहरु मुर्ती पर चक्का जाम कर धरना देगे। शिक्षक नेता जितेन्द्र तोमर के साथ प्रदर्शन करने वालो मे प्रवीण वर्मा, रवि कुमार, रोहित कुमार, राकेश वर्मा, पंकज सिह, भीम सिह, अब्बास गय्यूर व देवेन्द्र आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *