सर्व समाज उत्थान समिति ने किया मैराथन रेसर को सम्मानित

बडौत। सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक एंव भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में बडौत नगर दिल्ली रोड स्थित आवास पर सर्वसमाज के गणमान्य लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त को 88 किमी की मैराथन दौड़ पूरी कर लाल किला पहुंचने वाले 12 वर्षीय धावक और कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र सन्नी सैनी पुत्र देवेंद्र सैनी निवासी गोविंदपुरी उर्फ घसोली को सम्मानित किया। दीपक शर्मा ने सन्नी को 5100 रुपये नकद धनराशि , माता लक्ष्मी की तस्वीर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में 88 किमी की बिना रुके लाल किला तक मैराथन दौड़ पूरी करना अपने आप मे एक बहुत जटिल कार्य है। सन्नी सैनी ने यह मैराथन दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सन्नी सैनी ने बताया कि वह बड़ा होकर देश के लिए ओलंपिक में पदक जितना चाहता है। मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने सन्नी सैनी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ओमपाल राठी, गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष जय हिंद मंच एवं ब्राह्मण युवा समाज।सुभाष शर्मा जिला अध्यक्ष वैरागी ब्राह्मण समाज, सक्षम शर्मा, बाबूराम भारद्वाज , मांगेराम शर्मा, सुंदर पाल सैनी , महावीर सैनी , दिनेश सैनी , संजय त्यागी जिला अध्यक्ष त्यागी समाज बागपत, पंडित चीनू शर्मा , अंकित सैनी , राजा, नैनवा , गौरव सैनी, पुनीत सैनी, विशाल सैनी, अंकित सैनी आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *