मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल)। आज उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर निवासी बेहतरीन युवा कलाकार युवा फिल्म अदाकार अर्चित शर्मा ने अपने लखनऊ भ्रमण के दौरान पत्रकारों को बताया कि वह जल्दी ही साउथ इंडिया की कई फिल्मों में दिखाई देंगे और महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।


आज मशहूर युवा फिल्म कलाकार युवा फिल्म एक्टर अर्चित शर्मा ने अपने लखनऊ भ्रमण के दौरान कई बड़े राजनीतिज्ञ एवं उच्च अधिकारियों से मुलाकात की इसी श्रंखला में उत्तर प्रदेश फिल्म समिति उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के सूचना उपनिदेशक दिनेश सहगल से भी उनके लखनऊ कार्यालय में मुलाकात की और दिनेश सहगल को भी उन्होंने फ्रांस में हो रहे फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए बधाइयां दी। इस अवसर पर दिनेश सहगल ने भी युवा फिल्म एक्टर अर्चित शर्मा को बधाइयां देते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों में भी अवसर प्राप्त होगा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और नियमानुसार उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा उल्लेखनीय है कि साउथ इंडिया में तो बनने वाली कई फिल्मों में मुजफ्फरनगर के युवा फिल्म एक्टर अर्चित शर्मा नजर आएंगे। ही साथ ही वह जल्दी ही लखनऊ में भी एक बड़ी फिल्म की शूटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं।


