सांप ने 1-2 या 3 नहीं बल्कि 5 बार काटा, फिर भी बच गई युवक की जान, ये रही वजह…

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को सांप ने 1 बार नहीं, 2 बार नहीं बल्कि 5 बार काटा है। विचार करने वाली बात यह है कि सांप युवक के बाएं पैर में ही काटता है, लेकिन युवक की किस्मत अच्छी होने की वजह से वह सांप के काटने के बाद भी बच गया।

जानिए पूरा मामला
मामला जिले के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव का है। यहां 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। उसकी जान के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ा हुआ है। जो युवक को 1- 2 बार नहीं बल्कि 5 बार काट चुका है। हालांकि रजत बिल्कुल ठीक है, लेकिन रजत को सांप से अब डर बना हुआ है और रजत के परिवार में सांप को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। परिवार उसका लगातार इलाज करा रहा है। वह स्वास्थ्य से बिल्कुल ठीक है। वहीं, बताया जा रहा है कि सांप बाएं पैर में ही बार-बार डस रहा है।

गांव में सर्पदंश का बना हुआ है डर
जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर को जब रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। उसी समय बाएं पैर में सांप ने डस लिया। रजत चिल्लाया और उसने सांप को भागते देखा।  इसके बाद रजत को देसी इलाज करवाया गया और उसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक को सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। 4 घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके बाद 11 सितंबर को जब रजत घर के अंदर कमरे में था तब भी उसे सांप ने डस ल‍िया। इसके बाद 13 सितंबर को बाथरूम में डस लिया। वहीं, युवक का इलाज कराया जा रहा है। पिता ने बताया कि देर रात 14 सितंबर को भी बेटे को जूते पहनने वाली जगह सांप ने डसा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *