बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर से अज्ञात चोर शनिवार रात्रि को 2 भैंस चोरी कर फरार हो गए। सदरपुर निवासी जितेंद्र की रात्रि में आंख खुली तो भैस न देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने घंटो काबिंग की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।बता दे कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि शनिवार देर रात को अज्ञात चोर 2 भैंस चोरी करके ले गए रात्रि मे आंख खुलने पर भैंस ने मिलने पर जितेंद्र कुमार हक्का-बक्का रह गए। जितेंद्र ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों काबिंग की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी हुई भैंस की कीमत ₹200000 से ऊपर है। पहले भी क्षेत्र से एक गाड़ी वह भैसा चोरी हो चुके हैं जिसके आज तक कोई पता नहीं लगा है चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।थानाध्यक्ष बहसूमा राम औतार सिंह ने बताया कि भैंस चोरी की कोई तहरीर थाने पर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


