
रामराज। क्षेत्र के रामराज में श्री सनातन धर्म मंदिर में रामनवमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया रविवार की सुबह से रामायण का अखंड पाठ रखा गया था जो कि रविवार की दोपहर में संपूर्ण हुआ गगन शर्मा राममणि बहसूमा निवासी ने अपने साथियों के साथ संगीतमयी रामायण का वाचन किया। पंडित विजय प्रकाश द्वारा मंत्रोच्चारण एवं आरती का आयोजन किया गया उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अस्थमा पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने मंदिर में नवनिर्मित सत्संग हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया वही भंडारे में मंदिर सेवा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर समिति अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह चौहान, केपी धीमान, विपिन मनचंदा, अजय अग्रवाल, धनेश बंसल, राजकुमार शर्मा ,अजय बंसल, मोनू बंसल, अशोक कुमार, गगन शर्मा, डॉक्टर श्रीपाल कोहली आदि मौजूद रहे।


