संगोष्ठी व मेले के माध्यम से किसानों ने ली खेती की तकनीक जानकारी

संगोष्ठी व मेले के माध्यम से किसानों ने ली खेती की तकनीक जानकारी

 

बागपत। खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान कार्यक्रम में भव्य किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश धामा के द्वारा फीता काटकर किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ संदीप चौधरी ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मेले में लगी स्टालों का भ्रमण किया गया। डॉ संदीप चौधरी एवं उप कृषि निदेशक ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही अन्य सभी उपस्थित अतिथियों देवेंद्र गुर्जर पूर्व ब्लाक प्रमुख खेकड़ा, डॉ गजेन्द्र पाल भूतपूर्व अध्यक्ष केवीके बागपत, प्रशांत कुमार उप कृषि निदेशक बागपत, दिनेश कुमार अरुण जिला उद्यान अधिकारी, संदीप पाल जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जे०पी० धामा सचिव कृषि मण्डी समिति, राजेश पन्त एल०डी०एम० अधिकरियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जनपद के कुल 10 विभागों द्वारा मेले में स्टॉल लगाये गये। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वंय साहयता समूह द्वारा अचार, चटनी, मरब्बे का स्टॉल लगया गया। सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स ऑन शुगरकेन परियोजना के अन्तर्गत विभिन्न यन्त्रों / मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया।
डॉक्टर संदीप चौधरी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उद्यान अधिकारी अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पाइपलाइन ड्रिप सिंचाई के लिए अनुदान के बारे में जानकारी दी। मत्स्य विभाग से रिटायर्ड अधिकारी धर्मवीर सिंह ने अपने अनुभव को साझा किया। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल ने कहा आज इंसान को बदलने की आवश्यकता है तभी हम भी प्राकृतिक संसाधनों को पुनः संरक्षित कर सकते हैं। साथ ही खेती तालाब योजना के बारे में भी जानकारी दी। गन्ना विकास अधिकारी की प्रतिनिधि कु० नीरा यादव द्वारा गन्ना विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ गन्ने की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया। सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के बारे में भी बताया। बोबी शर्मा प्रतिनिधि एल०डी०एम० बागपत द्वारा बैंक द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही विशेष रूप से सुरक्षा बीमा योजना पर प्रकाश डाला। जे०पी० धामा सचिव कृषि उपज मण्डी द्वारा मण्डी समिति उपहार योजना के बारे में बताया। विजय प्रगतिशील कृषक ने प्राकृतिक खेती के व्यवसायिक अनुभवों को साझा किया तथा कहा कि धरती माता को शुद्ध रखने के लिए तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती की आवश्यकता है। उन्होने मठठे / छाय का खेती में उपयोग को बताने के गुर बताये।
मौसम विज्ञानी कुमारी अंकिता ने प्राकृतिक खेती में मौसम की जानकारी के महत्व को बताया। गृह विज्ञान डॉक्टर सरिता जोशी ने पोषण वाटिका एवं हमारा स्वास्थ्य विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में फल सब्जियों के सेवन से स्वस्थ रहा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक घर में पोषण वाटिका को होना जरूरी है। डॉक्टर संदीप चौधरी फसल वैज्ञानिक ने 10 फसलों की प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक ने उद्यान फसलों तथा बायोफोर्टीफाइड फसलों के बारे में बताया। जनपद से आये विभिन्न अग्रणी किसानों का पौधा देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति / जनजाति किसानों को बासमती धान 1509 प्रजाति का बीज व मिनी सब्जी सीड किट का वितरण किया गया। कुल 416 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भागीदारी की। कृषि विज्ञान केन्द्र, बागपत के समस्त स्टॉफ का सफल योगदान रहा। मंच का संचालन डा० अमित चौधरी द्वारा किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *