प्रदेश सरकार बताये गन्ना किसानों का भुगतान व ब्याज कब मिलेगाःभगत सिंह

प्रदेश सरकार बताये गन्ना किसानों का भुगतान व ब्याज कब मिलेगाःभगत सिंह

सहारनपुर। महानगर के पेपर मिल रोड़ स्थित कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिलों से समय से गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान न मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों पर चालू गन्ना सीजन का 10735 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान बकाया है और पिछले वर्षों में प्रदेश की 120 चीनी मिलों द्वारा देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज दस हजार करोड़ रुपए बकाया है जिसे दिलाने के लिए प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों पर चालू गन्ना सीजन का 2380 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान और 1650 करोड रुपए ब्याज बकाया है। सहारनपुर जिले की छः चीनी मिलों पर चालू गन्ना सीजन का अभी भी 723 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान और 600 करोड रुपए ब्याज बकाया है। गन्ना विभाग हेराफेरी करके 14 दिन का गन्ना भुगतान बकाया भुगतान में नहीं दिखा रहा है। जिसके लिए प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी सीधे जिम्मेदार हैं। श्री वर्मा ने प्रदेश सरकार, गन्ना विभाग और चीनी मिल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अविलम्ब गन्ना किसानों को चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान और ब्याज न दिया गया तो गन्ना किसान सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मौहम्मद राव रजा, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिल्लू, जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी, जिला महामंत्री सुनील धीमान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर, जिला मंत्री नीरज सैनी, प्रधान रविंद्र चौधरी, प्रधान सुधीर चौधरी, महबूब हसन, बुद्धू हसन, हाजी साजिद, हाजी सुलेमान, डॉ. यशपाल त्यागी, सुभाष त्यागी, नैन सिंह सैनी, चौधरी बिरेंदर सिंह, चौधरी वीरपाल सिंह, चौधरी लहरी सिंह आदि ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *