पुरकाजी। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के तत्वावधान में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई धमात पुल पर पहुंची। जहाँ पर भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।

श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में विगत 31 दिसंबर को कस्बे के ठाकुर द्वारा मंदिर में विग्रह मूर्ति स्थापना हुई थी। इसके बाद मंदिर में रोजाना भगवान श्री गणेश पूजा अर्चना की जा रही थीं। मंगलवार को कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक से श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई धमात गंगनहर पर पहुँची। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर व गणपति बप्पा मोरया जयकारों के साथ नाच गाते पहुँचे। जहाँ पर पंडित अनुज शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ गणपति की मूर्ति को विसर्जन किया गया। इस दौरान यात्रा में भारतभूषण खुल्लर पीयूष राणा वीरेंद्र सिंह विपिन वर्मा डॉ ओपीगौतम डॉ संदीप वर्मा मणिकांत गोयल कपिल मित्तल भानु शर्मा रोबिन गोयल अजय गोयल सुशील वर्मा अनिल गर्ग ललित गुप्ता बलवंत सिंह प्रिंश त्यागी आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

इसके अलावा कस्बे के सत्य बिहार से पंडित घनश्याम दास के सानिध्य में व जिला सहसंयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रजकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में नवयुवकों द्वारा गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा बाजार व राजमार्ग से होते हुए धमात गंगनहर पर पहुँची। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रमोद ऊँटवाल व जिलासंयोजक सुनील तायल यात्रा में शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाच गाते रंग उड़ाते हुए भगवान गणेश जी के जयकारे लगाते हुए पहुँचे। जहाँ पर पंडित विकुल भारद्वाज शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस दौरान डॉ ओपीगौतम हिना चौधरी तुषार चंचल ऋषभ गोयल सागर राठी विशु ठाकुर ऋषभ गुप्ता अमन मलिक श्याम प्रजापति सोनू कश्यप संदीप गोयल आशु कश्यप राहुल सैनी रितिक शर्मा यश जोशी राघव गोयल रिंकू वाल्मीकि टीनू चंचल आदि श्रद्धालू मौजूद रहे।
