मुजफ्फरनगर। स्थानीय महाविद्यालय सर्कुलर रोड स्थित चौ. छोटूराम पी जी कॉलेज को 9 नए प्रोफेसर मिले हैं जिनका चयन, निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज द्वारा नामित गर्वनमंेट कालेज की प्रिंसिपल व तीन विषय विशेषज्ञ (एक्सपर्टस)जो कुलपति प्रतिनिधि के रूप में चयन समिति के सदस्य द्वारा गठित समिति की सिफारिश के आधार पर किया गया। चयन समिति की बैठक महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो० नरेश मालिक के निर्देशन में दिनाक २८ अगस्त को संपन्न हुई,चयन प्रक्रिया के बाद शिक्षा निदेशक इलाहाबाद ने निम्न एसोसिएट प्रोफेसर की संतुति प्रोफेसर पद पर की गई है। जिनकी सूची इस प्रकार है:- डॉ इंद्रजीत सिंह (प्रोफेसर- रसायन), डॉ विजय कुमार (प्रोफेसर- उद्यान विज्ञान), डॉ सुनील कुमार सिंह (प्रोफेसर- कृषि वनस्पति विज्ञान), डॉ राकेष कुमार सिंह (प्रोफेसर- उद्यान विज्ञान), डॉ वीरेन्द्र कुमार (प्रोफेसर- गणित), डॉ ओमबीर सिंह (प्रोफेसर- सस्य विज्ञान), डॉ संदीप कुमार (प्रोफेसर- सस्य विज्ञान), डॉ श्रीकांत (प्रोफेसर- कृषि वनस्पति), डॉ गिरिराज किषोर (प्रोफेसर- उद्यान विज्ञान)।

