श्रावस्ती में दरोगा पर गिरी गाज! अभियुक्त से कथित सांठगांठ के आरोप में राम भवन प्रजापति निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

श्रावस्ती में दरोगा पर गिरी गाज! अभियुक्त से कथित सांठगांठ के आरोप में राम भवन प्रजापति निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बुधवार को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनियमितता के आरोप में उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया कि उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति ने एक अभियुक्त से कथित सांठगांठ कर उसे विवेचना में अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया। पुलिस विभाग ने इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई की है।

राम भवन प्रजापति की पूर्व में भंगहा पुलिस चौकी पर तैनाती थी। कुछ समय पहले उन्हें चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात थे। अब निलंबन के बाद विभागीय जांच में प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मामले में नियमानुसार विभागीय जांच संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग की ओर से कहा गया है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पड़ताल की जाएगी। जनपद पुलिस ने शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *