जौनपुर में तूफानी सरोज के कथित बयान पर बवाल! ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन, FIR और कार्रवाई की मांग

जौनपुर में तूफानी सरोज के कथित बयान पर बवाल! ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन, FIR और कार्रवाई की मांग

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। महासभा के। लोगो ने सिटी मजिस्ट्रेट माहिपाल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।

जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक तूफानी सरोज ने सार्वजनिक मंच से सनातन संस्कृति के प्रतीक जनेऊ को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने ब्राह्मण समाज के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया। महासभा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज और सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। महासभा ने चेतावनी दी कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *