शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हिंदू महासंघ व समाजसेवी टीम ने शिव चौक पर वितरित किया खीर का प्रसाद

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। श्रावण मास की शिवरात्रि के पर्व पर आज प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में हिन्दू महासंघ व समाजसेवी टीम ने शिव चौक पर व्रत की खीर का प्रसाद वितरित किया । इस अवसर पर हिन्दू महासंघ के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि शिवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म के पवित्र त्यौहार के रूप में मनाया जाता है, इस पर्व का विशेष महत्व होता है । श्रावण मास में शिवरात्रि के पर्व पर आज नगर के हृदयस्थल शिव चौक पर जलाभिषेक के पश्चात प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने पूजा अर्चना के पश्चात स्वादिष्ट व्रत की खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को अपने हाथों से वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन हम सभी देशवासियों को समाज के गरीब व पिछड़े तबके को साथ लेकर चलने का संकल्प लेना चाहिए, देश व समाज में सुख चैन व शांति की कामना के साथ उन्होंने हर हर महादेव के जयकारे के साथ खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस अवसर पर युवराज सक्षम चौधरी, केपी चौधरी, पंडित बृज बिहारी अत्रि, विक्की चावला, संजय मदान, नवीन कश्यप, सौरभ चौधरी, कृष्णा चौधरी, हंसराज कश्यप, लक्ष्य कश्यप, नदीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *