भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मजबूत भारतीय दल को बड़ा झटका लगा है। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कमर की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। नीरज ने हाल ही में यूजीन (अमेरिका) में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, एमआरआई में कमर में चोट के बाद चोपड़ा को डॉक्टरों द्वारा एक महीने के आराम की सलाह दी गई थी। नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब के प्रबल दावेदार थे क्योंकि उन्होंने गोल्ड कोस्ट में 2018 खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

गौर हो कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था। फाउल से शुरूआत करने वाले चोपड़ा ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे प्रयास में 82.39, तीसरे में 86.37 और चौथे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो फेंका जो सत्र का उनका चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका पांचवां और छठा प्रयास फाउल रहा। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि चेक गणराज्य के याकूब वालडेश को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 88.09 मीटर का थ्रो फेंका।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *