शारीरिक,मानसिक रूप से तैयार कर देशभगत बनाना ही हिंदुस्तान स्काउट्स का मुख्य कर्तव्य – एल टी मनोज सिन्धी

सहारनपुर। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश व युवा कार्यक्रम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सामूहिक कार्यक्रम में स्वमसेवको की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नैशनल मॉडल इंटर कॉलेज नागल में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अधिक स्वमसेवको को आत्मनिर्भर होना व सामाजिक ,सांस्कतिक ,देशभगत कैसे बने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज सिन्धी सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश व संचालक विकास कुमार युवा अधिकारी ब्लाक नागल व विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार व समस्त युवक मंगल दल के प्रधान रहे । मनोज सिन्धी ने बताया कि आज भी स्काउट्स में अच्छे प्रशिक्षकों की कमी है हम
आज शिक्षा के नवाचार से स्काउट्स शिक्षक की भूमिका अधिक बढ़ी है आज सभी स्कूल ,कालेज में स्काउट्स प्रशिक्षण अनिवार्य सहगामी क्रिया के रूप में अतिआवश्यक है हम स्वमसेवको को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स में ऐसे स्वमसेवको को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार है ।
विकास ने प्रधानों को सम्बोधित करते हुए एचएसजी यूपी से जुड़ने के स्काउट्स की महत्ता को बताया ग्राम में सामाजिक कार्यो को करने व आत्मनिर्भर होने के लिए स्काउट्स से जुड़ने पर बल दिया ।
मनोज सिन्धी सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश विकास कुमार युवा अधिकारी ब्लाक नागल, मनीष भरौल, नवीन कुमार, धुर्व कोरी छोटू राम, सन्नी कुमार हिमांशु, आकाश, शौरभ,हर्ष राजपूत,हर्षित शर्मा,अभिषेक राणा,रणवीर ,चंदशेखर पुंडीर , निखिल आदि प्रधान मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *