मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष पंडित मुकुंद बिहारी मिश्रा जी की अध्यक्षता में रविवार 10 जुलाई को आशीर्वाद बैंकट हॉल जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में होगी। जिसमें प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन होगा। बागपत जनपद से जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारी भाग लेंगे और अपनी समस्याओं को रखेंगे। जिला उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष अशोक कंसल पूर्व विधायक के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में जनसंपर्क कर रही है।
