शहीद भागचंद का शाम तक लाया जायेगा पार्थिव शरीर

अजमेर। अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए जवान भागचंद गुर्जर का पार्थिव शरीर आज शाम तक राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड में खातौली ग्राम पंचायत में स्थित उनके पैतृक गांव टूकड़ा लाया जायेगा।
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने जवान के पार्थिव शरीर यहां लाने के लिए रक्षा मंत्री से बात की है और उनका पार्थिव शरीर सैनिक सम्मान के साथ टूकड़ा लाया जा रहा है।
भारत-चीन सीमा पर तैनात जवान भागचंद गुर्जर अरूणाचल प्रदेश में वाहन दुर्घटना में शहीद हो गये थे। जवान के शहीद होने के समाचार टूकड़ा गांव पहुंचने पर गांव में मातम छा गया। ग्रामीण उनके निवास पर एकत्र होना शुरू हो गये। खातोली सरपंच हरीराम बन्ना भी शहीद के निवास पहुंचे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *