अयान मुखर्जी ने लोगों को अस्त्रों की दुनिया से रूबरू कराया

मुंबई। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुर्खजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों को अस्त्रों की दुनिया से रूबरू करवाते नजर आ रहे हैं।
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। अयान मुर्खजी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों को अस्त्रों की दुनिया से रूबरू करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस फिल्म को बनाने के दौरान मैंने अपने अंदर के शिष्य को फिर से जागते हुए देखा है, और एहसास हुआ की हमारी संस्कृति की जड़ों में जो ज्ञान है, उससे बड़ा गुरु और कोई है ही नहीं। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जानिए मेरे साथ, ब्रह्मास्त्र की दुनिया को थोड़ा और करीब से।
गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *