मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। व्यापारियों की आवाज़ व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर की जिला इकाई द्वारा व्यापारी दिवस के अवसर पर शिव चौक पर भगवान आशुतोष की पूजा कर और लड्डू बांटकर व्यापारी दिवस बड़े धूम धाम से मनाया और भगवान आशुतोष और श्री कुबेर देव से व्यापारियों को उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की।
सभी व्यापारियों ने भगवान शिव को माला ,पटका पहनाकर व लड्डू का प्रसाद खिलाकर बड़े हर्शोल्लास से व्यापारी दिवस मनाया ।
व्यापारी दिवस मनाने वालो मै शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा,दीपक मित्तल सर्राफ,अमर माहेश्वरी,विजय बाटा,अमित जैन,लवी गोयल,प्रवीण तायल, विकी चावला,रमित कुमार,अंकुर गोयल,अमित शील,मनोज यादव,आकाश अग्रवाल,देवांश गर्ग,मयंक बंसल सर्राफ, नीटू कर्नवाल,प्रवीण उपाध्याय,मुकेश वशिष्ठ,अरविंद गोयल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,हितेश गर्ग,नदीम,धीरज शर्मा,त्यागी जी,रजनीश बनसल,मोहित कुमार ,दीपक गर्ग ,वीरेंद्र पेन वाले,सोनू पाल,रवि सागर, अक्षित अग्रवाल,संजू गुप्ता आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
