महाराष्ट्र में कोरोना के 1272 नए मामले दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1272 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8103649 हो गया और इसी अवधि में इस महामारी से चार मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 148261 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। बुलेटिन में बताया गया कि इसी अवधि में कोरोना से 1771 लोग मुक्त हुए और अब इनकी संख्या बढ़कर 79,46,694 हो गई। रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 8694 मरीज भर्ती हैं। वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र में इस अवधि में 30 मामले सामने आए और इसके कारण एक मरीज ने जान गंवाई। मराठवाड़ा क्षेत्र में दर्ज किए गए नए मामलों में औरंगाबाद (7), लातूर (11), उस्मानाबाद चार, बीड चार, नांदेड़ दो, जालना और परभणी में क्रमशः एक-एक मामले दर्ज किए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *