मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। विश्वकर्मा धर्मशाला मंदिर समिति (रजि.) इंदिरा कालोनी द्वारा धर्मशाला के जीर्णोद्धार के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यज्ञ के पुरोहित श्री सत्य व्रत आर्य जी रहे तथा श्री सत्य प्रकाश धीमान व श्री सतीश धीमान जी सपत्नीक यजमान रहे। यज्ञ के बाद श्रदालुओ को प्रसाद वितरण कर सभी सामाजिक व्यक्तियों का सम्मान कर सामाजिक विचार प्रोग्राम रखा गया । समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह व मंत्री नरेंद्र श्रृंगी तथा नरेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद कर यज्ञ में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने मंदिर धर्मशाला की कायापलट पर समिति के पधाधिकारियो को भूरी भूरी बधाई दी। सामाजिक व सुंदर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत व्रत आर्य जी, समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी, मंत्री नरेंद्र श्रृंगी जी, नरेश कुमार विश्वकर्मा जी, कालूराम धीमान जी, अमर सिंह धीमान, महेंद्र दत्त धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेश धीमान, सतीश धीमान, रमेश चंद धीमान, श्याम लाल धीमान, अरविंद धीमान, शिव कुमार धीमान, ब्रजभूषण धीमान, रमेश चंद धीमान, सुनील धीमान, चंद्र दत्त धीमान, अनुज धीमान, जयप्रकाश धीमान, बिट्टू धीमान, यश धीमान, गौरव धीमान, महेंद्र कुमार धीमान, अर्जुन धीमान, अनिल धीमान, बृजेश धीमान, रामपाल जी मान, मोहित धीमान, सूरज दत्त धीमान, सचिन धीमान, सुभाष धीमान, अंकित धीमान, सत्य प्रकाश धीमान, कपिल धीमान, ए०के० विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
