सरकार किसानो के साथ कर रही है धोखा – राजकुमार

सरधना (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत पांचली खुर्द में प्रधान मोहम्मद तसव्वर अली के आवास पर हुई। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित होना चाहिए संगठित होकर ही लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि आप की ताकत से तीनकृषि काले कानून वापस हुए हैं उन्होंने कहा कि गांव गांव संगठन की कमेटी बननी चाहिए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आने के लिए नए-नए वादे करती है और सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश का नौजवान व किसान परेशान है भारतीय किसान यूनियन एक ऐसा संगठन है जो किसानों के लिए संघर्ष करता है किसानों के लिए लड़ता है सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों के नलकूप की बिजली मुफ्त दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं भारतीय किसान यूनियन मीटर नहीं लगने देगी। उन्होंने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं संगठन बढ़ाओ सदस्यता अभियान चलाओ। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक गन्ना शुगर मिल चलना चाहिए बकाया गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। आज किसान परेशान है बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं  सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर अशफाक प्रधान जैनपुर ने कहा कि किसान संगठित होकर ही लड़ाई लड़सकता है उसकी कोई जाति बिरादरी नहीं किसानों ने राजकुमार करनावल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेताओं व राकेश टिकैत का धन्यवाद किया। पंचायत की अध्यक्षता फजल अली संचालन शाहरुख चौहान ने किया। इस अवसर पर जगत सिंह राठी मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह द्वौरा लिया अति मोहम्मद धीरेंद्र कल्लू आत्माराम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *