पटियाला। पटियाला के एन.टी.सी. को-एड सीनियर सैकेंडरी स्कूल राजपुरा टाऊन में उस समय भगदड़ मच गई जब 12वीं कक्षा में किसी विद्यार्थी द्वारा परफ्यूम छिड़कने से 3 छात्राएं व एक छात्र की हालत गंभीर हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और बेहोशी की हालत में चले गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने ऑक्सीजन देकर विद्यार्थियों को खतरे की हालत से बचाया।

अस्पताल में उपचाराधीन छात्राओं परमिंद्र कौर, सीता व अमनदीप कौर ने बताया कि किसी विद्यार्थी द्वारा परफ्यूम छिड़कने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल प्रिंसीपल जसवीर कौर ने कहा कि जिस विद्यार्थी ने कक्षा में परफ्यूम छिड़का था या लगाकर आया था, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

