जौनपुर में अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत

जौनपुर में अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मेें जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों के बीच नीलगाय के एक बच्चे को जिंदा निगल लिया जिसे देख कर गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि के पचहटिया स्थित सूरज घाट के समीप गांव के खेत में आज सुबह एक बड़ा सा अजगर दिखायी दिया जो नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। अजगर की लंबाई लगभग 14 फिट थी। ग्रामीणों ने रस्सी से अजगर को जकड़ लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़ा मंगवाकर अजगर मुंह कसकर पकड़ लिया। ग्रामीणों पूंछ से पकड़कर अजगर उठाकर बस्ती में लाए।
जमीन पर छोड़ते ही निगले हुए नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। ग्रामीणों के ऊपर अजगर आक्रामक हो गया। किसी तरफ लोगो ने बोरे में भरकर बांध दिया। डीएफओ को सूचना दी गई। डीएफओ के निर्देश पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारी अजगर को साथ ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *