वाराणसी में 27 नवंबर से सजेगा बनारस बिएनाले 2026, नमो घाट पर कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

वाराणसी में 27 नवंबर से सजेगा बनारस बिएनाले 2026, नमो घाट पर कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में सिगरा स्थित एक होटल में कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के स्वागत समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे अविनाव पेशवानी, चिराग माहेश्वरी, रोहन मधोक, हर्ष जैन, कौशिव अग्रवाल और राशिका डिडवानिया ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक बनारस बिएनाले 2026 का आयोजन होने जा रहा है।

बनारस बिएनाले 2026 के कार्यक्रम में मशहूर कलाकार कैलाश खेर आ रहे हैं और नमो घाट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। पूरा आयोजन भारत कला भवन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अन्य स्थानों, ज्ञान प्रवाह, नागरी प्रचारिणी सभा, नमो घाट और पेशवा हवेली जैसी जगहों पर आयोजित होगा। इसमें क्रिएटर्स मंच, काशी संवाद और ओबीटी टॉक्स बनारस जैसी विशेष पहल के ज़रिए कलाकार, सांस्कृतिक विशेषज्ञ, विद्वान और रचनात्मक समुदाय एक साथ आएंगे।

कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के स्वागत समिति के सदस्यों ने कहा कि 27 नवंबर से एक दिसंबर तक चलने वाला पांच दिवसीय ‘बिएनाले प्रीव्यू मुख्य प्रदर्शनियों की शुरुआत होगी। इसमें प्रदर्शन, संगीत कार्यक्रम, बातचीत, सम्मेलन, फिल्मों की स्क्रीनिंग, शिल्प प्रदर्शन और विशेष रूप से तैयार किए गए अनुभव शामिल होंगे। साथ ही, इस दौरान चर्चाएं, मास्टरक्लास और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महीने भर चलने वाले इस उत्सव के अलावा, बनारस के लिए बिएनाले का एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण भी है। इसमें सांस्कृतिक पहल का मकसद वाराणसी को कला, संस्कृति और विरासत के एक प्रमुख राष्ट्रीय बढ़कर इस पहल का लक्ष्य यहाँ की कलात्मक परंपराओं वस्त्र विरासत संगीत शिल्प कौशल, ज्ञान प्रणालियों और समकालीन और अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करना है। आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र के रूप में शहर की जानी-पहचानी पहचान से आगे रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाना है।

बिएनाले की क्यूरेटोरियल टीम में गायत्री सिन्हा (विजुअल आर्ट्स), प्रमोद कुमार केजी (टेक्सटाइल्स और क्राफ्ट) और अंजन चक्रवर्ती (ज्ञान प्रवाह) शामिल हैं, जो ऐतिहासिक संग्रहों और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। विजुअल आर्टस की क्यूरेटर गायत्री सिन्हा और टेक्सटाइल्स और क्राफ्ट के क्यूरेटर प्रमोद कुमार केजी, वाराणसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्चुअली शामिल हुए।

उन्होंने आगे बताया कि आयोजन के मुख्य आकर्षणों में भारत कला भवन और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों में आयोजित प्रदर्शनियां, फिल्म निर्माता गौतम घोष द्वारा तैयार किया गया बनारस फिल्म फेस्टिवल, और प्रदर्शन कलाओं (परफॉर्मिंग आर्टस) का एक व्यापक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम में पंडित राहुल शर्मा, पंडित राम कुमार मिश्र, रमा वैद्यनाथन, राजेंद्र गंगानी, बिक्रम घोष और देवव्रत मिश्र जैसे कई जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ‘सीआईआई हेल्दी वीवर्स इनिशिएटिव’ और प्रस्तावित ‘सीआईआई आर्टिसन डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट सेंटर’ जैसी पहल का उद्देश्य कारीगर समुदायों को सहयोग देना, उनकी आजीविका को मजबूत करना और कौशल विकास के अवसर पैदा करना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *