लोगों को रूला रही सितंबर की उमस और भीषण गर्मी

बहसूमा। नगर व क्षेत्र के लोगों को सितंबर माह की भीषण गर्मी और उमस रुला रही है दोपहर में सूरज की तपिश से शरीर झुलस रहा है जबकि उमस में लोग पसीने पसीने हो रहे हैं ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगाए बैठा है। मौसम वैज्ञानिक बारिश के संकेत तो लगातार दे रहे हैं लेकिन वह पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठ रहा है। उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है अधिकतम तापमान 35 डिग्री होने के कारण गर्मी परेशान कर रही है। वहीं तेज धूप के चलते दोपहर के समय लोगों का हाल बेहाल हो रहा है गर्मी के चलते लोग पसीने में भीग रहे हैं। ऐसे में लोग छांव की तलाश करने लगे हैं। उधर धूप के साथ उमस ने लोगों को पसीना पसीना कर दिया है। इसका मुख्य कारण हवा आद्रता बढ़ने बढ़ने की वजह से हो रहा है। वही नगर के बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। हालांकि शाम के समय सूरज ढलने के बाद लोगों को राहत महसूस हुई। लेकिन उमस व चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *