लव मैरेज के बाद मिस्ड कॉल से दूसरी बार हुआ इश्क ओर शादी, अब तीसरे से दोस्ती करके भागी

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भरोसा प्रकोष्ठ में पहुंचे एक शख्स ने शिकायत की कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है। वह अपनी पत्नी को वापस लाना चाहता है। पुलिस ने गौर किया तो पता चला कि ऐसी ही एक और शिकायत उनके पास थी। दूसरे शख्स ने उस महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसे ढूंढकर लाने का प्रार्थनापत्र दिया था।

पुलिस ने बताया कि महिला जो कथित तौर पर अब अपने तीसरे प्रेमी के साथ है, कुछ दिनों पहले अपने पैतृक घर जाने के बहाने अपने दूसरे पति के घर से निकली थी। पता चला है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए तीसरे प्रेमी से दोस्ती की और उसके साथ ही भाग गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पहले पति के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के चार साल बाद, महिला अपने दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई और करीब दो साल पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए।

पुलिस ने कहा कि महिला को एक अज्ञात नंबर से एक मिस्ड कॉल आई थी। उसने पलटकर उस नंबर पर कॉल की और फिर दोनों के बीच बात होने लगी। पहले पति और उनके दो बच्चों को छोड़कर, नागपुर के बाहर एक मंदिर में अनौपचारिक शादी करने से पहले महिला दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई। बाद में वे एक जोड़े की तरह रहने लगे थे। जहां पहला पति राजमिस्त्री है, वहीं दूसरा पति ऑप्टिक फाइबर बिछाने का काम करता है।

भरोसा प्रकोष्ठ के सूत्रों ने कहा कि कुछ दिन पहले महिला की सोशल मीडिया पर तीसरे शख्स से दोस्ती हुई। उसके बाद वह उसके साथ भाग गई। दूसरे पति ने जब पुलिस में शिकायत की तो पता चला कि पहले पति ने उस महिला की शिकायत कर रखी है। वहीं दूसरे पति की पत्नी ने भी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों पुरुषों के पास ‘कानूनी’ पति होने के अपने दावे का पर्याप्त सबूत था, लेकिन मंदिर में दूसरे के साथ विवाह को कानूनी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि पहले मामले में तलाक नहीं था। भरोसा प्रकोष्ठ की प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक सीमा सुर्वे ने कहा कि दूसरा आदमी महिला को अपने जीवन में वापस लाना चाहता है लेकिन पहला वाला बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

पुलिस ने बताया कि भरोसा सेल ने शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन हमने पुरुषों को तीसरे प्रेमी और महिला के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए सोनेगांव पुलिस स्टेशन जाने के लिए निर्देशित किया। चूंकि यह मामला घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का नहीं है। दूसरा प्रेमी पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और उसे वापस लाने में मदद करने पर जोर दे रहा था। हमने उसे समझाया कि इस तरह की कार्रवाई संभव नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *